डीयू के विकासशील राज्य शोध केंद्र ने 1-6 फरवरी के दौरान दिल्ली की सभी 70 विधानसभाओं के 1,03,731 मतदाताओं के बीच सर्वे किया। सर्वे में 61.19 फीसदी लोगों ने वर्तमान दिल्ली सरकार से संतुष्टि व्यक्त की। वहीं, 24.5 फीसदी मतदाताओं ने कहा कि वे अपने वर्तमान विधायकों के कार्यों से संतुष्ट हैं। शोध केंद्र के निदेशक प्रो. सुनील चौधरी का कहना है कि सर्वे में वर्तमान सरकार, विधायकों और सांसदों के संदर्भ में मतदाता संतुष्टि के आधार पर मतदाताओं के विचारों का विश्लेषण किया गया। सर्वे में आप को 68 सीट मिली हैं। सर्वे में यह भी सामने आया है कि दिल्ली की जनता को अपने सांसदों से अधिक विधायकों पर भरोसा है। सर्वे में यह भी जानने का प्रयास किया गया कि कौन सा नेता दिल्ली को अच्छा नेतृत्व दे सकता है। इसके जवाब में 60.68 फीसदी ने केजरीवाल को मुख्यमंत्री के रूप अपनी पहली पसंद बताया।" alt="" aria-hidden="true" />
दिल्ली सरकार के काम से संतुष्ट 61 प्रतिशत मतदाता : सर्वे
• RAMKRISHAN DASS TAPASVI